पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनरेगा कार्मिकों को नियमित करने की मांग, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

मनरेगा कार्मिकों को नियमित करने की मांग, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर. मनरेगा कार्मिक संघ संविदा राजस्थान शाखा जालोर के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर राजन विशाल को ज्ञापन सौंपकर मनरेगा में कार्यरत संविदाकर्मियों को नियमित करने की मांग की है। संघ जिलाध्यक्ष नरपतसिंह ने बताया कि पिछली सरकार के कार्यकाल में की गई चयन प्रक्रिया में केवल 10 प्रतिशत कार्मिक ही चयनित हो पाए हैं जबकि सारी भर्ती प्रक्रिया पर अदालतों की ओर से रोक के बाद शेष कार्मिक रेग्यूलाइजेशन से वंचित रह गए हैं। उन्होंने कार्मिकों की 6 सूत्री मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।