- Hindi News
- दिन में मिली सर्दी से राहत, दोपहर बाद छाए बादल
दिन में मिली सर्दी से राहत, दोपहर बाद छाए बादल
जालोर - शहर समेत जिले भर में पिछले कुछ दिनों से जारी सर्दी का असर मंगलवार को कुछ कम हुआ। हालांकि अब भी सुबह शाम सर्दी का असर बरकरार है, लेकिन दिन में लोगों को राहत मिल रही है। मंगलवार दोपहर तक धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। दोपहर बाद आकाश में बादलों का जमावड़ा हो गया। शाम होते होते एक बार फिर सर्दी का असर बढ़ गया। हालांकि अब भी ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी का असर बरकरार है। पिछले 24 घंटों में मंगलवार सुबह आठ बजे तक न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जबकि अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मंगलवार को जालोर का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम
तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।