पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दिवसीय पंचायती राज रिफ्रेशर प्रशिक्षण शुरू

तीन दिवसीय पंचायती राज रिफ्रेशर प्रशिक्षण शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जसवंतपुरा
जसवंतपुरा पंचायत समिति मुख्यालय पर बुधवार को तीन दिवसीय राजस्थान पंचायती राज संस्थाओं में बुधवार को जेंडर संवेदी शासन के लिए पंचायत समिति सदस्यों एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी रिफ्रेशर कार्यशाला का आयोजन शुरू हुआ। कार्यशाला में सरपंच व ग्राम सेवकों ने भाग लिया। विकास अधिकारी राकेश पुरोहित ने प्रथम दिन राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए पालनहार योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सरपंचों व ग्राम सचिवों को बताया कि सरकारी योजनाओं से जो लोग वंचित है उन्हें ज्यादा से ज्यादा से जोड़े तथा योजनाओं की जानकारी दे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भंवरीदेवी ने स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर सहायक अभियंता चंपालाल आर्य, ग्राम सचिव मांगु खां, हिम्मताराम, जवानाराम, घमंडीराम, सुंदरलाल, मलाराम, राजेन्द्र भाटी, नटवरलाल जीनगर, सहित कई सरपंच व ग्राम सचिव उपस्थित थे।