एसएसए की कार्यशालाएं कल
भास्कर न्यूज - रानीवाड़ा
शैक्षणिक गतिविधियों में गुणवत्ता बनाए रखने को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शुक्रवार को विभिन्न स्कूलों में किया जाएगा। गुणवत्ता
प्रभारी हरीगिरी गोस्वामी ने बताया कि बीईईओ पुखराज जीनगर के निर्देशानुसार रानीवाड़ा ब्लॉक की सभी राप्रावि व राउप्रावि के संस्था प्रधानों की एक दिवसीय कार्यशाला होने जा रही है, जिसमें सी ग्रेड विद्यालय के प्रधानाध्यापक अपने विद्यालय की कार्य योजना बनाकर कार्यशाला में प्रस्तुत करेंगे।
कोडका, करडा, वणधर, दातवाड़ा व लाखावास गांवों के प्रधानाध्यापक राउप्रावि करड़ा में, मालवाड़ा, बिलड, डूंगरी, सिलासन, डाडोकी, कोरी, आलडी के संस्था प्रधान राउप्रावि मालवाड़ा, बडग़ांव, जेतपुरा, मेडक, आजोदर, भंवरिया, रोडा व सूरजवाड़ा के संस्था प्रधान राउप्रावि बडग़ांव में, सेवाड़ा, मोखातरा, सांतरू, करवाड़ा की कार्यशाला राउप्रावि मेघवालों की
ढ़ाणी सेवाड़ा में तथा रानीवाड़ा कल्लां, रानीवाड़ा खुर्द, जालेरा, चिमनगढ़, गोलवाड़ा, मेत्रीवाड़ा व जाखड़ी के संस्था प्रधान 31 जनवरी को राउप्रावि रानीवाड़ा कल्लां में आयोजित होने वाली कार्यशाला में आवश्यक रूप से भाग लेंगे।