- Hindi News
- रिकॉर्ड जमा करवाने के लिए सीईओ को लिखा पत्र
रिकॉर्ड जमा करवाने के लिए सीईओ को लिखा पत्र
सांचौर - निकटवर्ती गुंदाउ ग्राम पंचायत के सरपंच ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखकर तत्कालीन जल ग्रहण कमेटी को जल ग्रहण योजना के रिकॉर्ड ग्राम पंचायत को जमा करवाने के लिए पाबंद करवाने की मांग की है। सरपंच वागाराम जाट ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को लिखे पत्र में बताया कि वर्ष 2001 से 2006 की कार्य अवधि में जलग्रहण योजना के तहत कार्य तत्कालीन कमेटी द्वारा किया गया, लेकिन उक्त कमेटी द्वारा आज दिन तक कार्य के रिकॉर्ड ग्राम पंचायत कार्यालय को जमा नहीं करवाया गया है। सरपंच ने पत्र में मुख्य कार्यकारी अधिकारी से तत्कालीन जल ग्रहण कमेटी के अध्यक्ष व सचिव को पाबंद कर रिकार्ड को ग्राम पंचायत को सुपुर्द करवाने की मांग की है।