पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोधाम के शिष्टमंडल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

गोधाम के शिष्टमंडल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांचौर. निकटवर्ती गोधाम पथमेड़ा के शिष्ट मंडल व राजस्थान गोसेवा समिति के संयुक्त उच्च स्तरीय प्रादेशिक शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात कर गो शालाओं को अनुदान तथा स्वतंत्र गो पालन मंत्रालय की स्थापना करने की मांग की। गोधाम के राष्ट्रीय प्रवक्ता पूनम राजपुरोहित मानवता धर्मी ने बताया कि शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर गोशालाओं को नो माह तक अनुदान देने तथा स्वतंत्र गोपालन मंत्रालय की स्थापना करने की मांग रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री को गोधाम पथमेड़ा में विश्व की प्रथम गोबर से कागज उद्योग के प्रोडक्शन के लोकार्पण में आने का निमंत्रण दिया। शिष्ट मंडल में प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गिरी महाराज, राघवाचार्य रेवासा महाराज, सुमोघानंद, श्रवणसिंह राव, जानकी प्रसाद गुप्ता, प्रवक्ता पूनम राजपुरोहित, देवाराम, केशाराम सुथार, रघुनाथसिंह, दिनेश कुमार दांतिया, मुकेश दाधीच व किशनलाल शामिल रहे।