पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्वविद्यालय का नाम परिवर्तन नहीं करने की मांग उठाई

विश्वविद्यालय का नाम परिवर्तन नहीं करने की मांग उठाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालोर
प्रताप युवा शक्ति जालोर के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम छगनलाल गोयल को ज्ञापन सौंपकर महाराव शेखाजी विश्वविद्यालय, सीकर का नाम परिवर्तित नहीं करने की मांग की है। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि शेखावटी आंचल का नाम महाराव शेखाजी के नाम से जाना जाता है तथा लोगों की उनके साथ भावना जुड़ी हुई है लेकिन वर्तमान सरकार इसका नाम बदलना चाहती है जो शेखावटी व राजस्थान की जनभावना के साथ खिलवाड़ है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उदयसिंह, कानसिंह बोकड़ा, खुशपालसिंह असाडा, अभिमन्युसिंह देसू, अर्जुनसिंह देलदरी, गणपतसिंह भंवरानी, दिलीपसिंह बोकड़ा, गजेंद्रसिंह बादनवाड़ी व ईश्वरसिंह रानीवाड़ा उपस्थित थे।