एसडीएम ने आरओ मशीन का किया उद्घाटन
भास्कर न्यूज - जालोर
जिला कारागृह में बुधवार को उपखंड अधिकारी जितेंद्र पांडे ने भामाशाह भैरूलाल अमृतलाल खांटेड़ परिवार की ओर से भेंट किए गए आरओ मशीन का उद्घाटन किया। एसडीएम पांडे ने कहा कि आरओ मशीन उपलब्ध होने से कैदियों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। भामाशाह भैरूलाल ने कहा कि उनका परिवार मानव सेवा के कार्यों के लिए सदैव तत्पर है। जेलर राजूराम विश्नोई ने भामाशाह का आभार जताया। इस दौरान मेलनर्स शहजाद खान, संजय शर्मा, पप्सा तिवारी, प्रमोद प्रजापत, रामफूल अग्रवाल, अमानसिंह, बाबूराम चारण, रघुनाथसिंह व वीरेंद्र कुमार सहित कारागृह स्टाफ उपस्थित थे।