पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘पणिहारी’ ने बांधा समां

सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘पणिहारी’ ने बांधा समां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भीनमाल
नगर के जीके गोवाणी राजकीय पीजी कॉलेज में बुधवार को वार्षिकोत्सव पणिहारी समारोह का आयोजन किया गया सांचौर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भैरसिंह दहिया थे, जबकि अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पूरणमल ने की। इस अवसर पर प्राचार्य ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने की बात कही। उन्होंने परीक्षा में मेहनत कर महाविद्यालय व अभिभावकों का नाम रोशन करते की बात कही। समारोह के दौरान एकल गान, एकल नृत्य व समूह नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को अतिथियों की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष विकास मांजू ने कॉलेज स्टाफ व छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. शिप्रा रानी, छात्र संघ उपाध्यक्ष संजय खान, महासचिव लक्ष्मी कुमारी, आंबाराम, डॉ. मनोज शर्मा, लक्ष्मणसिंह, सुरेश मेघवाल, श्यामपालसिंह, प्रकाश मांजू व विक्रम बंजारा सहित छात्र-छात्राएं व कॉलेज स्टाफ मौजूद था।