- Hindi News
- बैठक में जालोर महोत्सव की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा
बैठक में जालोर महोत्सव की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा
जालोर. जालोर महोत्सव 2014 के सफल क्रियान्वयन के लिए भीनमाल, रानीवाड़ा व सांचौर उपखंड मुख्यालय पर बैठकों का आयोजन कर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीआर पंडत ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंडत ने जालोर महोत्सव 2014 के तहत किए जाने वाले कार्यक्रमों के लिए उपखंड अधिकारियों से कहा कि जालोर महोत्सव के तहत मानव श्रृंखला बनाने के लिए अपने क्षेत्र के अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम सेवकों, वार्डपंचों, सरपंचों, ग्रामीणों, नरेगा श्रमिकों आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा एएनएम व विद्यालयों के छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्यवाही करें। इस अवसर पर संबंधित क्षेत्रों के उपखंड अधिकारी, तहसीलदार व विकास अधिकारी उपस्थित थे।
रस्सा कस्सी के साथ होगी जलेबी रेस
जालोर महोत्सव में खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर बुधवार को जालोर एसडीएम जितेन्द्र कुमार पांडे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में महोत्सव के दौरान होने वाली प्रतियोगिताओं जैसे-वालीबॉल, कबड्डी, रस्सा-कस्सी, सितौलिया व जलेबी रेस आयोजित करवाने का निर्णय लिया गया। जालोर महोत्सव में खेलों के आयोजन के लिए भींयराम चौधरी, गणपतसिंह राठौड़, लेहराराम, जयनारायण परिहार व गजराज टांक की पांच सदस्यीय समिति का गठन कर उनके दायित्वों का निर्धारण किया गया।ं