पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीईईओ ने किया मनरेगा कार्यों का निरीक्षण

सीईईओ ने किया मनरेगा कार्यों का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालोर. रानीवाड़ा व सांचौर पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में संचालित नरेगा कार्यों का मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीआर पंडत ने निरीक्षण किया । मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंडत ने मंगलवार को रानीवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत गांग में चल रहे उच्चपालिया नाडी खुदाई मय पिचिंग कार्य हिरपुरा गांग के कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा कार्यरत 42 श्रमिकों के कार्यों की जांच कर मेट को कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर सख्त शब्दों में ग्रुप में कार्य करने के निर्देश दिए जिससे श्रमिकों को ज्यादा मजदूरी मिल सके। उन्होंने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सूरता की ढाणी ((सांकड)) में मिड-डे-मिल योजना के तहत बन रहे पोषाहार का औचक निरीक्षण किया तथा निर्मल भारत अभियान के तहत केयर्न कंपनी के साथ ग्राम पंचायत ईटादा व हाडेतर को स्वच्छ एवं आदर्श गांव बनाने के लिए शौचालय निर्माण की सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।