- Hindi News
- सरपंचों और ग्रामसेवकों की कार्यशाला शुरू
सरपंचों और ग्रामसेवकों की कार्यशाला शुरू
भास्कर न्यूज - सायला
पंचायत समिति सभागार में राजस्थान पंचायती राज रिफ्रेशर प्रशिक्षण अभियान 2013 के तहत जेंडर संबंधी शासन मुद्दों पर दो दिवसीय सरपंचों व ग्रामसेवकों की कार्यशाला का शुभारंभ बुधवार को किया गया। कार्यशाला में विकास अधिकारी रंजन कुमार कंसारा ने क हा कि भारत मे महिलाओं के साथ सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक व शैक्षणिक कारणों से भेदभाव किया जाता है, जिससे महिलाएं हर क्षेत्र मे पिछड़ती जा रही है। कंसारा ने उपस्थित सरपंचों व ग्रामसेवकों को जेंडर समानता बढ़ाने का आह्वान किया। सरपंच संघ के अध्यक्ष चंद्रसिंह दहिया ने राज्य सरकार से बालिका के जन्म होने पर मिलने वाली राशि 2100 से बढ़ाकर 21000 क रने की बात कही, साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधि के तीसरी संतान लड़की होने पर अयोग्य घोषित न कर लड़का होने पर अयोग्य घोषित करने की मांग की। जिस पर विकास अधिकारी ने राज्य सरकार को सुझाव भेजने की बात कही। कार्यशाला मे एम टी मनरूपाराम चौधरी व ज्योति पाटीदार ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान सरपंच नगेंद्र सिंह,पीराराम राजपुरोहित, विक्रमसिंह, मांगीलाल भील, लाखाराम मेघवाल सहित सरपंच व ग्राम सेवक मौजूद थे।