सुबह शाम सर्दी, दोपहर में चुभने लगी धूप
जालोर. बीते दिनों चली शीत लहर व ठंड से बुधवार को लोगों ने राहत महसूस की। जिसके चलते अब सुबह शाम सर्दी का असर रहने के साथ दोपहर में गर्म कपड़े काटने लगे हैं। वहीं मैदानी इलाकों में भी सुबह शाम सर्दी पडऩे के साथ हवाओं में जरूर ठंडक महसूस की जा रही है। जालोर में बुधवार दोपहर के बाद कई प्रतिष्ठानों व आफिस में हलकी स्पीड के साथ पंखे चलाने शुरू कर दिए।
- - -