पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रेनाइट कटिंग के लिए अब रिमोट से ऑपरेट होगी गैंगसा मशीन

ग्रेनाइट कटिंग के लिए अब रिमोट से ऑपरेट होगी गैंगसा मशीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालोर
जालोर के खनिज अभियंता कार्यालय में कार्यरत फोरमैन बंशीलाल सुथार ने ग्रेनाइट पत्थर काटने वाली मशीन को ऑपरेट करने के लिए कोडलेस रिमोट बनाया है। इस कोडलेस रिमोट की सहायता से ग्रेनाइट पत्थर काटने वाली मशीन को एक स्थान पर बैठकर दूर से ही ऑपरेट किया जा सकता है। इस रिमोट सिस्टम को बनाने में उन्हें करीब तीन माह का समय लगा और इसका खर्चा 6 से 7 हजार रुपए आया है। रिमोट सिस्टम की खास विशेषता यह है कि ग्रेनाइट ब्लॉक काटने वाली मशीन को दूर बैठा व्यक्ति ऑपरेट कर सकता है। वर्तमान में ग्रेनाइट फैक्ट्रियों में मशीन से पत्थर काटते समय एक व्यक्ति को हाथ में एक बटन पैनल लेकर खड़ा रहना पड़ता है, यह व्यक्ति बटन से मशीन को आगे पीछे करता है, इसमें वायरों का जाल होता है वायर के इधर-उधर खींचने से कई बार फॉल्ट आ जाता है, जिसका ऑपरेट करने वाले को पता नहीं होता और करंट आने की संभावना बनी रहती है। इसी को देखते हुए बंशीलाल सुथार ने यह कोडलेस रिमोट सिस्टम तैयार किया है।