उत्तराखंड पीडि़तों को मिली सहायता राशि
सायला - रेवतड़ा गांव में उत्तराखंड त्रासदी के शिकार दो परिवारों को गुरुवार को उत्तराखंड सरकार की ओर से भेजी गई सहायता राशि के करीब सात लाख रुपए के चेक दिए गए। प्रत्येक परिवार के लिए साढ़े तीन लाख की सहायता राशि स्वीकृति हुई थी। जालोर विधायक अमृता मेघवाल तथा सायला एसडीएम संजय कुमार वासु ने रेवतड़ा गांव पहुंच दोनों परिवार के सदस्यों का सहायता राशि का चेक प्रदान किया। रेवतड़ा निकासी सावित्री देवी पत्नी कांतिलाल नागर व सुमटी देवी पत्नी प्रतापदास संत की उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा के समय मौत हो गई थी। दोनों परिवारों को राज्य सरकार की ओर से भी इससे पहले पांच-पांच लाख की सहायता राशि प्रदान की थी।
इस दौरान तहसीलदार अर्जुनदान चारण, भाजपा मंडल अध्यक्ष कालूराम राजपुरोहित, जालोर मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष मंगलसिंह राठौड़, कई लोग उपस्थित थे।