पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदू सम्मेलन को लेकर दिया न्यौता

हिंदू सम्मेलन को लेकर दिया न्यौता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सायला. कस्बे में दो फरवरी को होने वाले विराट पथ संचलन और हिंदू सम्मेलन को लेकर स्वयंसेवकों ने जनसंपर्क कर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता दिया। स्वयंसेवकों ने कस्बे के गणपति मंदिर में निमंत्रण देकर जनसंपर्क की शुरुआत की। स्वयंसेवकों ने कस्बे के प्रत्येक घर व दुकानों पर जनसंपर्क कर पीले चावल व पेंफ्लेट बांट लोगों को आमंत्रित किया। इस दौरान तहसील कार्यवाह सुरेश कुमार, नगर प्रमुख गणपतसिंह, गोपालसिंह राठौड़, अशोकसिंह राजपुरोहित, ओटाराम सुथार, अशोक कुमार, छगनलाल और प्रशांत रावल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- - -