आरटीई वेबपोर्टल 4 फरवरी तक खुला रहेगा
जालोर. राज्य सरकार की ओर से अंतिम अवसर के तहत आरटीई वेबपोर्टल 4 फरवरी तक खुले रहेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक जयनारायण द्विवेदी ने बताया कि ऐसे निजी माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय जिन्होंने वेबपोर्टल पर स्कूल प्रोफाइल व 25 प्रतिशत नामांकित बालकों की सूचना व भौतिक सत्यापन प्रपत्र अपलोड नहीं किया है, वे 2 फरवरी तक इसे पूरा कर विभाग से सत्यापित करा सकते हैं।
- - -