पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्यशाला में दी रोजगार के अवसरों की जानकारी

कार्यशाला में दी रोजगार के अवसरों की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जालोर
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को युवा विकास केंद्र के तत्वावधान में ‘उच्च शिक्षा के विविध आयाम व वित्तीय सहायता’ तथा विज्ञान विषयक छात्रों के लिए ‘उच्च अध्ययन के अवसर व रोजगार’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान को संबोधित करते हुए राजकीय महाविद्यालय के व्याख्याता मनीष अखावत ने कहा कि छात्रों को स्नातक स्तर की शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा के समस्त आयामों की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को विभिन्न कोर्सों के लिए शिक्षण संस्थाओं की ओर से दी जाने वाली छात्रवृत्ति की योजनाओं के बारे में भी छात्रों को अवगत कराया। विज्ञान विषयक छात्रों के उच्च अध्ययन व रोजगार के अवसर विषय पर एमबीए मनीष दवे ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यवाहक प्राचार्य पीआर चौधरी व युवा विकास केंद्र प्रभारी अर्जुनसिंह उज्ज्वल ने छात्रों को परीक्षा की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। इससे पूर्व शहीद दिवस पर महात्मा गांधी व अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर डॉ. एमएल जांगिड़, डॉ. हरीसिंह राजपुरोहित, अनुपम, कृष्णा देवल, महेंद्र मीणा व सोहनलाल सहित महाविद्यालय स्टाफ व छात्र उपस्थित थे।