- Hindi News
- शहीद दिवस पर बापू को श्रद्धा से याद किया
शहीद दिवस पर बापू को श्रद्धा से याद किया
शहर समेत जिले भर में गुरुवार को श्रद्धा से मनाई महात्मा गांधी की पुण्य तिथि
भास्कर न्यूज. जालोर
शहीद दिवस पर गुरुवार को शहर सहित जिले भर के शिक्षण व निजी संस्थाओं में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
शदीद दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके प्रिय भजनों का गायन किया गया तथा 2 मिनिट का मौन रख कर श्रद्घासुमन अर्पित किए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर गुरुवार प्रात: स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर में जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पुष्पाजंलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कलेक्टर राजन विशाल, पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीआर पंडत, एडीएम छगनलाल गोयल सहित कई अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान बापू की प्रिय रामधुन ‘‘रघुपति राघव राजा राम...की आकर्षक प्रस्तुति समाज कल्याण अधिकारी डॉ बी.एल. सारस्वत ने दी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पृथ्वीराज मीणा, जिला रसद अधिकारी उम्मेदसिंह पूनिया, कोषाधिकारी दशरथ सोलंकी एवं जिला शिक्षा अधिकारी जयनारायण द्विवेदी सहित तथा तहसीलदार भू अभिलेख सुश्री ममता लहुआ सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी जालोर की ओर से राजीव गांधी भवन में गुरुवार सुबह 11 बजे जिलाध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में महात्मा गांधी की 66वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गांधी की तस्वीर पर पुष्पाहार अर्पित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता गांधी के बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पीएम नारायण कुट्टी, सोहनसिंह देवड़ा, नाजिम खां, सवाराम पटेल, गोपालसिंह राजपुरोहित, प्रकाश अग्रवाल व जवानाराम माली सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रानीवाड़ा. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 66वीं पुण्यतिथि पर गुरूवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी को याद किया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में पूर्वाह्न 11 बजे दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम का प्रारंभ बापू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। ब्लॉक अध्यक्ष परसराम ढाका ने कहा कि देश और दुनिया बापू को याद कर रहा है। इस मौके पर पारस जीनगर, जोइताराम, रमेश कटारिया, सज्जनसिंह राव, अमृत जोशी, मोडाराम भील, गणेश देवासी सहित कई जने मौजूद थे।
चितलवाना. क्षेत्र के निकटवर्ती नाइयों की ढाणी रणोदर में नेहरू युवा मंडल तथा राजकीय माध्यमिक विद्यालय भादरूणा व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मालवाड़ा सी. के विद्यालयों में शहीद दिवस के अवसर पर संस्था प्रधान श्रीराम गोदारा ने विद्यार्थियों को गांधीजी के बताए सिद्धांतों पर चलने की सीख दी।
हाड़ेचा. कस्बे के सीमांत पब्लिक उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को शहीद दिवस मनाया गया। विद्यालय के संचालक रामलाल कुराड़ा ने बताया की प्रधानाध्यापक रूगनाथाराम बाबा के मुख्य आतिथ्य आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के शहीद दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसी प्रकार कस्बे के निकटवर्ती आमली गंाव में स्थित श्री आशापूर्णा उच्च प्राथमिक विद्यालय में शहीद दिवस मनाया गया। यह जानकारी संस्था संचालक सुरेश पंवार ने दी।
सांचौर. नगर के देवकरण पब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रार्थना सभा के दौरान दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता गांधीजी को श्रद्धांजलि दी। प्रधानाचार्य सीआर पटेल ने बताया कि शहीद दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जगदीश चौधरी, सिमरथाराम, सुरेश सेन, ओमप्रकाश जांगु, हनुमानाराम लेघा, संतोष बोहरा, गीता वैष्णव सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे। इसी प्रकार उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी सहित बार एसोसिएशन के सदस्यों ने शहीद दिवस पर कोर्ट परिसर में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
उपखंड कार्यालय में सुबह 11 बजे कोर्ट परिसर में इकट्ठे हुए जहां पर शहीदों को 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नाथूसिंह राठौड़, तहसीलदार अमीलाल
यादव, एडवोकेट प्रताप विश्नोई, एडवोकेट जालाराम पूनिया, एडवोकेट विजय रत्नेश, एडवोकेट दिलीप विश्नोई, ऑफिस कानूनगों हेमाराम चौधरी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।