पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धरना जारी, आमरण अनशन की चेतावनी

धरना जारी, आमरण अनशन की चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भीनमाल
रॉयल्टी की अधिक वसूली के विरोध में राजस्थान किसान संघर्ष समिति, ट्रक-ट्रैक्टर व टर्बो यूनियन और प्राइवेट ठेकेदार यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा, जिसमें महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान रॉयल्टी ठेकेदार की ओर से जारी अधिक रॉयल्टी वसूली के विरोध में बजरी विक्रेताओं ने जमकर नारेबाजी कर आक्रोश जताया।
इस अवसर पर राजस्थान किसान संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक विक्रमसिंह पुनासा ने कहा कि रॉयल्टी ठेकेदार की ओर से बजरी खनन पर अधिक वसूली कर जनता को लूटा जा रहा है, जिससे बजरी विक्रेताओं व आमजन में भारी आक्रोश व्याप्त है। सह संयोजक सुरेश व्यास ने कहा कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को उग्र रूप प्रदान करत हुए आमरण अनशन प्रारंभ किया जाएगा। ट्रक-टर्बो यूनियन के अध्यक्ष मदन कानूनगो, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, श्रवणसिंह राव, भगवानाराम विश्नोई, हरिराम विश्नोई, भारमल विश्नोई, गंगाराम विश्नोई, सुभाषचंद्र विश्नोई, दुदाराम चौधरी, मोड़ाराम देवासी और हुकमसिंह ने भी विचार व्यक्त किए। दोपहर बाद बड़ी संख्या में धरनार्थियों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां एसडीएम की अनुपस्थिति में मुख्यमंत्री के नाम उप पंजीयक प्रहलादसिंह भाटी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें अधिक वसूली को रोकने और बजरी रॉयल्टी के लिए ट्रॉली, ट्रक व टर्बो में प्रति टन असमानता दूर करने की मांग की। ज्ञापन में चेताया कि यदि शीघ्र ही सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो मजबूरन आंदोलन को विशाल रुप देकर आमरण अनशन प्रारंभ किया जाएगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।