- Hindi News
- वित्तीय जागरूकता के लिए गांवों का दौरा किया
वित्तीय जागरूकता के लिए गांवों का दौरा किया
भास्कर न्यूज - भीनमाल
वित्तीय साक्षरता जागरूकता अभियान के तहत नाबार्ड व राजस्थान ग्रामीण विकास शिक्षण संस्थान नरसाना के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को दामन व कालेटी गांव में वित्तीय जागरूकता व विद्यालयों में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
सचिव जसाराम चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को किसान क्रेडिट कार्ड, स्वरोजगार, क्रेडिट कार्ड, जनरल क्रेडिट कार्ड, शून्य बैलेंस से खाता खोलने, लेन-देन, बचत खाता खोलने की प्रक्रिया, खातों के प्रकार, बीमा योजना व धन प्रेषण सहित विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाया गया। नाबार्ड डीडीएम एसपी सोनकुशल ने जीएलजी, स्वयं सहायता समूह, बैंक लिकेंज, सोलर लाइट, वर्मीकंपोस्ट, फव्वारा व बूंद-बूंद सिंचाई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विद्यालयों प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लंच बॉक्स, ज्योमेट्री बॉक्स व हॉट वाटर बॉटल व समस्त छात्रों को पेन प्रदान किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।