जालोर महोत्सव के पोस्टर का विमोचन
भास्कर न्यूज. जालोर
कलेक्टर राजन विशाल ने 15 से 17 फरवरी को आयोजित होने वाले जालोर महोत्सव के पोस्टर का गुरुवार को विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीआर पंडत, अतिरिक्त कलेक्टर छगनलाल गोयल, महोत्सव के मुख्य समन्यवक जितेंद्र पांडे, जालोर विकास समिति के सचिव मोहन पाराशर एवं पार्षद जगदीश आर्य सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।