तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन
भास्कर न्यूज - जालोर
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में नेहरु युवा केंद्र जालोर के तत्वावधान में चल रहे तीन दिवसीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण का समारोहपूर्वक समापन हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जोगेश्वर गर्ग, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीआर पंडत, राजेंद्रसिंह कसाना व डाइट प्रधानाचार्य चुन्नीलाल परिहार अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीईओ पंडत ने कहा कि आने वाले समय में सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक, वैज्ञानिक व प्रशासनिक सोच का भार देश के युवाओं के कंधों पर ही है। पूर्व विधायक गर्ग ने शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए उनकी ओर से किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला समन्वयक कसाना ने कहा कि युवाओं को राष्ट्रहित में चिंतन व कार्य करते हुए देश को पुन: सोने की चिडिय़ा बनाने का प्रयास करने की बात कही। घेवरचंद ने केंद्र की ओर से संचालित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण समन्वयक सरदारसिंह चारण ने किया। इस अवसर पर गोरधनराम, खसाराम माली, रामेश्वरी विश्रोई, उर्मिला, रूपलता, निधि, गोमाराम व दीपक कुमार सहित प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।