पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष मुणोत की पुण्यतिथि मनाई

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष मुणोत की पुण्यतिथि मनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालोर
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय चंपालाल मुणोत की 15वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को वीरमदेव चौक में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक अमृता मेघवाल ने पुष्पांजलि अर्पित कर मुणोत की जीवनी पर प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि सभा को शिवलाल प्रजापत, जालमसिंह नरावत, लालचंद प्रजापत, प्रकाश नागर व धनपत मूथा ने संबोधित करते हुए मुणोत की ओर से किए गए कार्यों के बारे में बताया। प्रतिपक्ष नेता मंजू सोलंकी ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर मुणोत को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भगवानाराम प्रजापत, महावीर कोठारी, श्यामलाल बंसल, डूंगरमल मुणोत, छोटमल भंडारी, राजेंद्र सोलंकी, मुन्नी देवी, धापू देवी व अंजना सोलंकी सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।