पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंच के माध्यम से किया करोड़ों का विकास

मंच के माध्यम से किया करोड़ों का विकास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालोर
जालोर-सिरोही विकास मंच के अध्यक्ष मुकेश मोदी ने कहा कि मंच के माध्यम से उन्होंने दोनों जिलों में कई विकास कार्य करवाए हैं। मंच की ओर से करीब 14 हजार युवाओं को सहकारी संस्थाओं के माध्यम से रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। मोदी गुरुवार को एक होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे पिछले कई सालों से इस मंच के माध्यम से विकास व रोजगार देने का कार्य कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि मंच बिना किसी सरकारी मदद के क्षेत्र में विकास कर रहे हैं तथा भविष्य में भी विकास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इसी विकास को आगे बढ़ाने के लिए मंच के सदस्यों के आग्रह से वे जालोर सिरोही से भाजपा से लोकसभा में टिकिट की दावेदारी कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार के साथ जुडऩे के लिए सक्रिय राजनीति में प्रवेश करना जरूरी है, इससे विकास कार्य अधिक होंगे।