- Hindi News
- निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले चिकित्सक
निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले चिकित्सक
सांचौर - पांचला गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उपखंड अधिकारी नाथूसिंह राठौड़ ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अनियमितता पाए जाने के साथ दो डॉक्टर अनुपस्थित मिले।
उपखंड अधिकारी नाथूसिंह राठौड़ ने बताया कि गुरुवार को सायं 4 बजे पांचला गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान डॉ. दीपशिखा गुप्ता अस्पताल में अनुपस्थित मिली। वहीं उनके उपस्थिति रजिस्टर में कॉलम रिक्त था। इसी तरह मेलनर्स द्वितीय लोकेश तावरिया का कॉलम 23 जनवरी से खाली पड़ा था तथा वे भी अस्पताल में अनुपस्थित थे। इसी तरह सूचना सहायक नरेश रेगर भी अनुपस्थित मिला जिसका 22 जनवरी से उपस्थिति रजिस्टर में कॉलम रिक्त था। उपखंड अधिकारी राठौड़ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सफाई व्यवस्था बदहाल मिलने के साथ जगह-जगह गंदगी बिखरी मिली। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कलेक्टर को लिखा गया है।