पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रुणझुण कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां

रुणझुण कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
मिश्रीलाल सांवल राजकीय महिला महाविद्यालय मे सांस्कृतिक सप्ताह रुणझुण का आगाज रंगोली के साथ शुरू हुआ। जिसमें छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। विभिन्न रंगो का उपयोग करते हुए उन्होंने सुंदर रंगोली का चित्रण किया। जिसमें मोर, गणेश, स्वास्तिक आदि चित्रों को उकेरा। संयोजिका डॉ. रमा अरोड़ा ने बताया कि रंगोली मे प्रथम वैशाली माहेश्वरी, द्वितीय कुसुम टाक एवं तृतीय गायत्री सोनी रही। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. वी.एस. व्यास एवं सतेन्द्र मीणा थे।
द्वितीय सत्र में म्यूजिकल चेयर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रियंका शारदा प्रथम, पूर्णिमा जैन द्वितीय और नीलम करवा तृतीय स्थान पर रही। रुणझुण सप्ताह में छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया परिसर में गुरुवार को चित्रकला, सलाद, मेहंदी एवं एकल गायन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। डॉ. अशोक आर्य ने बताया कि इन सांस्कृतिक गतिविधियों से व्यक्तित्व विकास होता है तथा छात्राएं अपनी भावनाओं को प्रदर्शित कर सकती है एवं उनका ज्ञानवर्धन होता है। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. पी.के. जोशी ने बताया कि विजेता छात्राओं को कॉलेज की ओर से पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
छात्र संघ के तत्वावधान में रंगोली प्रतियोगिता
एसबीके कॉलेज में छात्र संघ के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह के अंतर्गत छात्राओं की रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य के आर गर्ग ने बताया कि छात्र इस सप्ताह के अंतर्गत रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष पुष्पेंन्द्र सिंह सहित कई छात्र उपस्थित थे।
छात्र संघ परामर्शदाता डॉ. अशोक तंवर ने बताया कि सप्ताह के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए। भाषण प्रतियोगिता में जयकरण, कुंज दान एवं दामिनी जंगा क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। आशुभाषण प्रतियोगिता में कालु दान, रूकमणि एवं जयकरण क्रमश: प्रथम द्वितीय तृतीय प्राप्त किया। स्वरचित काव्य पाठ में नरेन्द्र सिंह जयकरण एवं प्रवीण रतनू ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर प्रतियोगिता में ज्योति शर्मा, सवाईराम एवं मेहराब अली ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में मदनलाल ने प्रथम, राणाराम सुथार एवं कालु दास ने द्वितीय स्थान, ठाकुरदास तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में सीमा प्रथम, कोयल द्वितीय एवं शोभा तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता अशोक दलाल, एमआर. सोउ, डॉ. एसएस मीणा, पीके चंदेल, केआर. गुर्जर, संजय अखावत, संजीव वर्मा, मेहराब खां आदि निर्णायक रहे।