पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निशुल्क नेत्र जांच शिविर कल फतेहगढ़ में

निशुल्क नेत्र जांच शिविर कल फतेहगढ़ में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. जन सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतेहगढ़ में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। समिति के कोषाध्यक्ष मदनलाल डांगरा ने बताया समिति द्वारा हर माह की 24 तारीख को फतेहगढ़ में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जा रहा है। जिसमें नेत्र संबंधित विभिन्न प्रकार की बीमारियों का उपचार व परामर्श दिया जाएगा तथा मोतियाबिंद के रोगियों को जैसलमेर स्थित बिसानी नेत्र चिकित्सा केन्द्र में लाकर उनके आंखों में लैंस प्रत्यारोपण के ऑपरेशन किए जाएंगे। संस्था के सचिव मांगीलाल टावरी ने बताया कि शिविर में सभी मरीजों को आवास, भोजन, दवाइयां, लैंस, चश्मे आदि की व्यवस्था संस्था द्वारा निशुल्क की जाएगी।
क्चक्चक्च