पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • असामाजिक तत्वों ने मचाया उत्पात

असामाजिक तत्वों ने मचाया उत्पात

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
सार्वजनिक आचार्य पुष्करणा समाज के श्मशान स्थल पर मंगलवार देर शाम कुछ युवकों ने उत्पात मचाया और वहां चल रहे यूआईटी के काम को रुकवा दिया। इसके अलावा मजदूरों, महिला मजदूर व चौकीदार के साथ मारपीट भी की। इस संबंध में ब्रह्मादादा सेवा समिति का प्रतिनिधिमंडल मंत्री जुगलकिशोर आचार्य के नेतृत्व में एसपी से मिला और असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार करने की मांग की। आचार्य ने ज्ञापन में बताया कि मंगलवार शाम रिश्तेदार का अंतिम संस्कार करके श्मशान घाट से वापस आए ही थे कि चौकीदार ओमप्रकाश बेलदार ने फोन पर सूचना दी कि कुछ युवक श्मशान स्थल पर उत्पात मचा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन युवकों ने यूआईटी के चल रहे काम को रुकवा दिया और कहा कि यह जमीन हमारी है, वहीं कारीगर व मजदूरों के साथ मारपीट भी की। महिला मजदूर के साथ भी मारपीट कर चौकीदार को धमकियां दी कि वह अपने परिवार को लेकर यहां से चला जाए।
ज्ञापन में बताया गया कि श्मशान स्थल से पूर्व में तीन बार चोरियां भी हो चुकी है। इन वारदातों में इन्हीं असामाजिक तत्वों का हाथ है। किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने से इनके हौसले बुलंद हो गए हैं और अब इनकी नजर श्मशान भूमि पर है। ज्ञापन में मांग की गई कि शीघ्र ही इन युवकों को गिरफ्तार कर
कार्रवाई की जाए।