पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रथम चरण में 1 लाख 33 हजार 62 नौनिहालों को पिलाई पोलियो की दवा

प्रथम चरण में 1 लाख 33 हजार 62 नौनिहालों को पिलाई पोलियो की दवा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण में जिले के 1 लाख 33 हजार 62 नौनिहालों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई गई। आरसीएचओ डॉ. आरपी गर्ग ने बताया कि अभियान के तहत 19 से 21 जनवरी तक आयोजित अभियान के प्रथम चरण में लक्ष्य के तहत 98.98 प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की गई। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में जैसलमेर ब्लॉक के सेक्टर शहर में 12हजार 401 , जैसलमेर ग्रामीण सेक्टर में 5 हजार512 , नाचना सेक्टर में 6 हजार240 , चिन्नू सेक्टर में 2 हजार 519 , मोहनगढ़ सेक्टर में 5 हजार748 , नोख सेक्टर में 2हजार 42, देवा सेक्टर में 4 हजार50, चांदन सेक्टर में 4हजार 282 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। ब्लॉक सम के देवीकोट सेक्टर में 6हजार 523, सांगड़ सेक्टर में 6हजार 514, रामगढ़ सेक्टर में 4हजार 434, सम सेक्टर में 7 हजार10, खुहडी सेक्टर में 4 हजार 29, म्याजलार सेक्टर में 2हजार 720, झिनझिनयाली सेक्टर में 4हजार 646, पूनमनगर सेक्टर में 3हजार 840 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। इसी प्रकार ब्लॉक सांकड़ा के पोकरण शहर सेक्टर में 4हजार 848, पोकरण ग्रामीण सेक्टर में 4हजार 736, रामदेवरा सेक्टर में 5हजार 907, लाठी सेक्टर में 3हजार 343, भणियाणा सेक्टर में 6हजार 494, फलसूण्ड सेक्टर में 9हजार 645, सांकड़ा सेक्टर में 7हजार 368, जालोड़ा सेक्टर में 6हजार6, लोहारकी सेक्टर में 2हजार205 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई । जिले में विभिन्न सेक्टरों में कार्यरत ट्रांजिट टीमों द्वारा 6 हजार 74 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।