पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगरपरिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान बेकफुट पर बुधवार को रेवंतसिंह की ढाणी में आधी अधूरी कार्रवाई क

नगरपरिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान बेकफुट पर- बुधवार को रेवंतसिंह की ढाणी में आधी अधूरी कार्रवाई की।

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
नगरपरिषद का जोर शोर से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान बुधवार को रेवंतसिंह की ढाणी में बेकफुट पर आ गया। पूरे दल बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे दस्ते को सामान्य कार्रवाई के बाद वापस लौटना पड़ा। गौरतलब है कि पिछले दिनों नगरपरिषद ने बिशनाराम की ढाणी में युद्धस्तर पर कार्रवाई करते हुए पक्के अतिक्रमण ध्वस्त किए थे। बुधवार को रेवंतसिंह की ढाणी में भी करीब एक दर्जन पक्के निर्माण ध्वस्त किए गए लेकिन उसके बाद लोगों के भारी विरोध व राजनीतिक दबाव के चलते अतिक्रमण दस्ते को लौटना पड़ा।
बुधवार को नगरपरिषद आयुक्त ताराचंद गौसाई के नेतृत्व में नगरपरिषद का अतिक्रमण दस्ता दो जेसीबी मशीनों व ट्रैक्टर को लेकर रेवंतसिंह की ढाणी पहुंचा। बड़ी संख्या में पुलिस का जाब्ता, एसडीएम गजेन्द्रसिंह चारण, डिप्टी सोहन राम व आरपीएस वेदप्रकाश शर्मा भी उनके साथ थे। शुरुआती कार्रवाई के दौरान कुछ एक पक्के अतिक्रमण हटाए गए लेकिन उसके बाद लोगों का विरोध शुरू हो गया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान आयुक्त लगातार मोबाइल पर व्यस्त ही नजर आए जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अतिक्रमण के संबंध में उन्हें कई फोन आ गए।