- Hindi News
- अंतिम दिन दिखा सुरक्षा सप्ताह का असरइंपेक्टभास्करइंपेक्टभास्कर
अंतिम दिन दिखा सुरक्षा सप्ताह का असरइंपेक्टभास्करइंपेक्टभास्कर
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
जिले में इस बार सड़क सुरक्षा सप्ताह खानापूर्ति की तरह चल रहा था। शहर में कहीं भी कोई इस अभियान का असर दिखाई नहीं दे रहा था। बुधवार को भास्कर ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के नाम पर खानापूर्ति शीर्षक से खबर प्रकाशित की और परिवहन व यातायात विभाग हरकत में आ गया। सप्ताह के अंतिम दिन शहर में चैकिंग अभियान देखने को मिला।
भास्कर में खबर प्रकाशन के कुछ ही घंटों बाद शहर के रेलवे स्टेशन मार्ग, स्वर्णनगरी चौराहा, गड़सीसर चौराहा, एयरफोर्स चौराहा, ऑफिसर्स चौराहा, हनुमान चौराहा व विजयस्तंभ तिराहे पर यातायात पुलिस व परिवहन विभाग की टीमें वाहनों की जांच करती दिखाई दी। इसके अलावा वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई।
: जैसलमेर. सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहनों की चैकिंग करते पुलिसकर्मी।