राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह कल
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
निर्वाचन विभाग, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार जिला स्तर पर चतुर्थ राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी शुक्रवार को सुबह 11 बजे अमर शहीद सागर मल गोपा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विविध कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जाएगा।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी ((एडीएम)) माना राम पटेल ने बताया कि मतदाता दिवस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षण संस्थाओं एवं सिविल सोसायटी एवं मीडिया प्रतिनिधियों को उनकी सहभागिता बनाए रखने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस समारोह में नए पंजीकृत युवा मतदाताओं का अभिनंदन करते हुए उन्हें मतदाता फोटो पहचान पत्र वितरित किए जाएंगे। समारोह में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के संबंध में आयोजित निबंध, चित्रकला, भाषण एवं नारा लेखन प्रतियोगिताओं में प्रथम/द्वितीय/तृतीय स्थान पर रहे छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।