- Hindi News
- ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच के संबंध में दो दिवसीय कार्य निर्धारित
ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच के संबंध में दो दिवसीय कार्य निर्धारित
जैसलमेर निर्वाचन विभाग
राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा आम चुनाव 2014 को लेकर ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच का कार्य आगामी 27 से 28 जनवरी तक दो दिवस के लिए स्थानीय अमर शहीद सागरमल गोपा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जैसलमेर में किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ((एडीएम)) जैसलमेर माना राम पटेल ने बताया कि ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच कार्य में सम्मिलित होने के लिए भारतीय जनता पार्टी जैसलमेर, इंडियन नेशनल कांग्रेस जैसलमेर, बहुजन समाज पार्टी जैसलमेर तथा राष्ट्रीयवादी कांग्रेस पार्टी जैसलमेर के जिलाध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है।