पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार्ज अधिकारियों की बैठक आज

चार्ज अधिकारियों की बैठक आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. जिले में बिजनेस रजिस्टर से संबंधित विभिन्न प्रतिष्ठानों के अस्तित्व की जांच एवं संबंधित सूचनाओं के संकलन के लिए 1 से 28 फरवरी तक जांच कार्य किए जाने के संबंध में जिला स्तर पर इस कार्य से संबंधित गुरुवार को शाम 5 बजे कलेक्टर एनएल मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक का आयोजन रखा गया है।
सहायक निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग जैसलमेर डॉ. बीएल मीना ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में जैसलमेर जिले के समस्त तहसीलदार यथा तहसीलदार जैसलमेर, पोकरण, फतेहगढ़ व भणियाना एवं नगर परिषद आयुक्त, नगर पालिका पोकरण के अधिशासी अधिकारियों के साथ- साथ इस सर्वे में भारत सरकार द्वारा जिले का बिजनेस रजिस्टर विकसित किए जाने के लिए श्रम कल्याण अधिकारी, महाप्रबंधक उद्योग विभाग, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समिति, खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड के अधिकारी के साथ मीटिंग का आयोजन किया जाएगा।