- Hindi News
- केन्द्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी आज व कल जैसलमेर पोकरण दौरे पर
केन्द्रीय मंत्री चंद्रेश कुमारी आज व कल जैसलमेर पोकरण दौरे पर
जैसलमेर. केन्द्रीय संस्कृति मंत्री चंद्रेश कुमारी कटोच 23 व 24 जनवरी को दो दिवसीय भ्रमण पर जैसलमेर एवं पोकरण आ रही है। वे अपने भ्रमण के दौरान स्थानीय विविध कार्यक्रमों में भाग लेगी। प्रभारी अधिकारी ((सामान्य अनुभाग)) एडीएम जैसलमेर माना राम पटेल ने बताया कि केन्द्रीय संस्कृति मंत्री की यात्रा के लिए उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर एवं पोकरण को अपने-अपने उपखण्ड क्षेत्र में प्रोटोकॉल दायित्वों का निर्वहन करने के लिए लगाया गया है।
क्चक्चक्च