बीएसएफ के जवान ने आत्म हत्या की
जैसलमेर. जिले से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल में कार्यरत एक जवान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 79वीं बीएसएफ में कार्यरत अकील साई विज पुत्र सोलनराम ((38)) निवासी चीताबहार पुलिस थाना दरीमा जिला सरगुजा छतीसगढ़ ने बुधवार की अल सुबह करीब चार बजे किशनगढ़ चेक पोस्ट के पास खेजड़ी से फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।
क्चक्चक्च