‘निरंतर लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना चाहिए’
भास्कर न्यूज - रामगढ़
सुभाष चन्द्र बोस की 117वीं जयंती के उपलक्ष्य में आजाद हिंद फौज के सेनानियों का स्मरण करते हुए आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक रामगढ़ के विद्यार्थियों के की ओर से पथ संचलन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आदर्श शिक्षण संस्थान जैसलमेर के मंत्री भगवत दान रतनू ने कहा देश के लिए तन-मन-धन सेवा एवं कंधे से कंधा मिलाकर एवं सामाजिक सद्भाव रखकर मां भारती की सेवा करें। कश्मीर से कन्याकुमारी एवं सम से असम तक देश में किसी भी प्रकार की आपदा के लिए हर क्षण तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्र करवाने में नेताजी सुभाष चंद्र के आह्वान पर आजाद हिंद फौज के सेनानियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
प्रधानाचार्य गगेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों कहा कि प्राचीन काल से ही युद्ध के समय सैनिकों के उत्साह वर्धन में घोष की स्वर लहरियों नया जोश व ऊर्जा का संचार करती थी इसलिए घोष निनाद पर कदम ताल करते हुए निरंतर लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना चाहिए।
पथ- संचलन करते हुए विद्यार्थियों पर रामगढ़ वासियों द्वारा पुष्प वर्षा की गई। मुख्य मार्गों पर रंगोलियां बनाकर जयघोष द्वारा उत्साह वर्धन किया गया। पथ संचलन के अग्रेसर में देशभक्त महापुरुषों की झांकियां और देश भक्ति गीत द्वारा रामगढ़ की जनता में देश सेवा व रक्षा की भावना जाग्रत कर रहे थे। पथ संचलन में आदर्श विद्या शिक्षण संस्थान के कोषाध्यक्ष हरी राम सुथार, गणपतलाल प्रजापत, जीवनसिंह, मोहन सिंह ,पृथ्वीराज सिंह, ओम प्रकाश, गणपत सिंह, विनोद कुमार का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
जैसलमेर में निकाला पथ संचलन: जैसलमेर. नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती समारोह पूर्वक गुरुवार को मनाई गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि पहले वंदना सत्र मे बोस की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। जिसके पश्चात विद्या मन्दिर के विद्यार्थियों ने गांधी कॉलोनी में पथ संचलन किया। जिसमें घोष दल ने वाद्य यंत्रों से जोश भरा तो विद्यार्थियों ने कदम से कदम मिलाए।
पोकरण. शहर के विभिन्न विद्यालयों में गुरुवार को सुभाषचंद्र बोस की 117वीं जयंती मनाई गई। सरस्वती विद्या मंदिर उमावि, राउप्रावि नं. 1, रामावि मंगलपुरा, महाराणा प्रताप छात्रावास सहित कई विद्यालयों व भारत स्वाभिमान जिला कार्यालय में पूनम सिंह नरावत की अध्यक्षता में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को सुभाषचंद्र बोस के जीवन चरित्र पर जानकारी देते हुए उनके बताए त्याग, तपस्या और बलिदान के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
बाबा रामदेव विद्या मंदिर में सुभाषचंद्र बोस की 117वीं जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। प्रभारी भवानीसिंह तंवर ने बताया कि सुबह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्थापक नाथू सिंह तंवर ने विद्यार्थियों को सुभाषचंद्र बोस के संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा व परिश्रम करने की सीख दी। इस अवसर पर अशोक कुमार झा, स्वरूपसिंह तंवर, जसवंतपुरी, भोलाशंकर, पायल पटेल, कुसुमलता आदि शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक स्वरूपसिंह भाटी ने की।
सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर हुए अनेक कार्यक्रम
: पोकरण. जयंती पर उपस्थित लोग।
: रामदेवरा. सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में
उपस्थित विद्यार्थी।
:रामगढ. आदर्श विद्या मंदिर रामगढ़ द्वारा निकाला गया पथ संचलन।