पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मातृ पूजन आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक गांधी कॉलोनी, जैसलमेर द्वारा शुक्रवार को मातृभक्ति पूजन का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय प्रधानाचार्य राजकुमार पुरोहित ने बताया कि कक्षा अरुण से दशमी तक अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों की माताओं को आमंत्रित किया है। तथा सभी विद्यार्थी एक साथ अपनी माताजी के तिलक लगाना, मौली बांध, मुंह मीठा करवा कर तथा चरण स्पर्श के पश्चात माता की आरती उतारेंगे। माताजी भी बालक का मुंह मीठा करवाकर शुभाशीर्वाद प्रदान करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 2 से 4 बजे तक संचालित होगा। पूजन के उपरांत गायत्री परिवार की मनीषा छंगाणी द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसके पश्चात् विद्यालय के बस्ता व गणवेश प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय पर रहने वाले छात्र व छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
क्चक्चक्च