पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वर्णनगरी में गजल से गुलजार होगी 6 फरवरी की शाम

स्वर्णनगरी में गजल से गुलजार होगी 6 फरवरी की शाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. स्वर्णनगरी में 6 फ रवरी की शाम गजलों से गुलज़ार होगी। गडसीसर रोड स्थित मरु सांस्कृतिक केन्द्र में आकाशवाणी जैसलमेर द्वारा गजल संध्या का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम प्रमुख महेन्द्र सिंह लालस ने बताया कि केन्द्र द्वारा निरंतर शहर के सुधि श्रोताओं के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। पूर्व में वायु सेना केन्द्र जैसलमेर में लोक कलाकारों द्वारा लोक गीत संध्या प्रस्तुत की गई थी। गत वर्ष मांड महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसी क्रम में इस वर्ष सुगम संगीत के अंतर्गत संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य इस सीमावर्ती जिले में सांस्कृतिक जागरूकता बनाए और बचाए रखना है।
लालस ने बताया कि इस गजल संध्या में प्रख्यात गजल गायक डॉ रोशन भारती व देवेन्द्र सिंह हिरन गजलें प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि संगतकार के रूप में आलोक भट्ट ((संगीत रचनाकार)),
जफर मोहम्मद ((तबलावादक)), मोइनुद्दीन खां ((सारंगीवादक)) व हरिहर शरण भट्ट ((सितार वादक)) संगीत की बानगी
पेश करेंगे।
लालस ने बताया कि आकाशवाणी के स्थानीय केन्द्र द्वारा शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत एवं सुगम संगीत के माध्यम से अपने श्रोताओं का स्वस्थ एवं स्तरीय मनोरंजन करने का प्रयास रहता है एवं इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं एवं कलाकारों को अवसर देने के साथ-साथ उच्च स्तरीय संगीत रचनाओं के प्रस्तुतीकरण का रूबरू अनुभव करवाया जाता है। उन्होंने शहर के संगीतप्रेमियों से इस गजल संध्या में आकर कलाकारों की हौसला अफजाई करने व कार्यक्रम को अपनी गारिमामय उपस्थिति से सफ ल बनाने का आग्रह किया है।