- Hindi News
- मेहंदी व चित्रकला प्रतियोगिता में झलका उत्साह
मेहंदी व चित्रकला प्रतियोगिता में झलका उत्साह
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
मिश्रीलाल सांवल राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रहे सांस्कृतिक सप्ताह रुणझुण के तहत गुरुवार को मेहंदी व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रमा अरोड़ा ने बताया छात्राओं ने उत्साह से भागीदारी निभाई। अपने हुनर व कला का प्रदर्शन उन्होंने सलाद व मेहंदी में बखूबी बताया। खीरा, टमाटर, मूली,गाजर, मटर, ककड़ी, पत्ता गोभी, धीया, पोदिना, आदि का प्रयोग करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया। किसी ने बगीचा तो किसी ने नाव किसी ने राजा, रानी बनाए तो किसी ने राजकुमार। छात्राओं की कला देखते ही बनती थी प्रतियोगिता के निर्णायक नेमीचंद गर्ग तथा डॉ. वी.एन. पांडेय थे।
मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढकर भाग लिया। बारीक व सुंदर व मेहंदी लगाकर छात्राओं ने अपनी कला व योग्यता दर्शायी
सलाद प्रतियोगिता में प्रियंका सारदा व दिव्या केला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया उषा रामावत द्वितीय स्थान पर रही तथा गायत्री सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता मे लक्ष्मी माली, ज्योति राठौड़, कुसुम टाक प्रथम स्थान पर रही। वही वैशाली माहेश्वरी ने द्वितीय तथा शिवानी ने तृतीय पुरस्कार जीता। आखरीन, विनीता, पूर्णिमा जैन तथा गायत्री सोनी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
एकल गान में दिखा उत्साह
एसबीके. राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को एकल गान प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य केआर गर्ग ने बताया कि छात्रसंघ की इस प्रतियोगिता के अंतर्गत एकल गान में 9 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष पुष्पेंन्द्र सिंह सहित भारी संख्या में छात्रा- छात्राएं उपस्थित थे। छात्रसंघ परामर्शदाता डॉ. अशोक तंवर ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत देश भक्ति व लोक गीतों पर प्रतियोगियों द्वारा प्रस्तुतियां दी गई। एकल गान प्रतियोगिता के प्रभारी एमआर.सोऊ ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रियंका पुरोहित, पंकज जौहरी व रमेश कुमार क्रमश प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। महाविद्यालय के मेहराब खॉ, संजय अखावत, संजीव वर्मा निर्णायक रहे। वरिष्ठ व्याख्याता अशोक दलाल, डॉ. एसएस मीणा, पीके चन्देल, डॉ दिनेश सुखवाल ,केआर गुर्जर, पुराराम आदि ने उत्साह वर्धन किया।