- Hindi News
- इफ्को की उर्वरक आपूर्ति के बारे में दी जानकारी
इफ्को की उर्वरक आपूर्ति के बारे में दी जानकारी
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
डीआरडीए हाल जीएसएस के व्यवस्थापक एवं सहायक व्यवस्थापकों की बैठक इफ्को के तत्वावधान में आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि एडीएम माना राम पटेल तथा अध्यक्षता जेसीसीबी के अध्यक्ष देवीसिंह भाटी ने की। कार्यक्रम में जिले की सभी सहकारी समिति क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष व्यवस्थापक एवं सहायक व्यवस्थापकों ने भाग लिया।
वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक इफ को जोधपुर दिलीप कुमार सींवर ने इफ को द्वारा उर्वरक आपूर्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा इफ को के नए उत्पादों के बारे में जानकारी दी। राज्य प्रबंधक इफ को किसान संचार लि. हंसराज सहारण ने बताया कि किसानों की सेवा में मोबाइल तकनीक द्वारा खेती बाडी से संबंधित रोज पांच संदेश दिए जाते है जो कि प्रतिदिन प्रसारित होते है। ये संदेश- फ सल, सब्जी, बागवानी, मंडी भाव, मौसम, रोजगार एवं पशुपालन संबंधी होते है। सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां जैसलमेर चेतन ठाकुर ने व्यवस्थापकों को अग्रिम मांग एवं समय पर भुगतान के बारे में योजनाबद्ध कार्य संपन्न करने पर जोर दिया गया। ठाकुर ने व्यवस्थापकों से कहा कि किसानों का विपरीत ऋण की वसूली पर भी ध्यान रखते हुए उर्वरक आपूर्ति अग्रिम लेने की कोशिश की जाए। सहायक निदेशक ((कृषि)) रणजीतसिंह ने कार्यक्रम में भाग ले रहे व्यवस्थापकों को उर्वरक आपूर्ति के लिए मांग समय से देने की बात कही।
एडीएम माना राम ने कहा कि ग्रामीण विकास में मुख्य योगदान ग्राम सेवा सहकारी समिति का होता है। उन्होंने बताया कि किसानों के लिए सहकारी समितियां अहम रोल अदा करती है इसके साथ-साथ किसानों को कृषि की नई तकनीक की जानकारी भी देनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सहायक क्षेत्र प्रबंधक इफ को जोधपुर डॉ श्रीराम आचार्य जाखड़ ने किया।