- Hindi News
- पुनरीक्षण कार्यक्रम में आए आवेदन तुरंत निस्तारित हो
पुनरीक्षण कार्यक्रम में आए आवेदन तुरंत निस्तारित हो
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक जैन ने राज्य के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान आए फॉर्म 6, 7 और 8 नंबर के आवेदन पत्रों को तुरंत निस्तारित करें और समय रहते वेंडर तक पहुंचाएं, ताकि 31 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जा सके।
जैन बुधवार को शासन सचिवालय में राज्य के जिला निर्वाचन अधिकारियों ((कलेक्टर्स)) से मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम और मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के संदर्भ में वीडियो कॉन्फें्रसिंग के जरिए चर्चा कर रहे थे।
जैन ने कहा कि अंतिम प्रकाशन में बहुत कम दिन शेष रह गए हैं। लिहाजा सभी जिला निर्वाचन अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर ईआरओ, वेंडर की प्रतिदिन की प्रगति की समीक्षा करवाएं। ईआरओ द्वारा वेंडर तक मतदाता सूची समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के आवेदन पत्रों का निस्तारण जल्द से जल्द हो ताकि त्रुटिरहित मतदाता सूची का प्रकाशन हो सके। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य में 22 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने अपना नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म नंबर 6 भरे गए हैं। तीन लाख से ज्यादा फॉर्म नाम कटवाने और संशोधन के लिए 7 और 8 नंबर आवेदन आए हैं। सभी जिला निर्वाचन अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि किसी भी आवेदन का निस्तारण शेष नहीं रहे।