पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्साह के साथ मनाएंगे गणतंत्र दिवस

उत्साह के साथ मनाएंगे गणतंत्र दिवस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. जैसलमेर
स्वर्णनगरी जैसलमेर में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस - 26 जनवरी, रविवार को समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को सुबह 7 से 8 बजे तक विद्यालयों के छात्र - छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी।
एडीएम माना राम पटेल ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह में सुबह 9:05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में ध्वजारोहण किया जाएगा और परेड का निरीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही एडीएम द्वारा राज्यपाल का संदेश पठन किया जाएगा। समारोह में नगर में स्थित 30 विद्यालयों के लगभग 900 छात्रा छात्राओं द्वारा सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन प्रस्तुत किया जाएगा। इसी प्रकार बालचरों एवं गल्र्स गाइड द्वारा पिरामिड निर्माण का प्रदर्शन प्रस्तुत किया जाएगा।
समारोह में उल्लेखनीय एवं सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किए जाएंगे। वहीं किशनी देवी मगनीराम मोहता राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। समारोह के दौरान सांस्कृतिक झांकियों की भी प्रस्तुति होगी। गणतंत्र दिवस समारोह की कड़ी में रविवार को दोपहर 2 बजे पुलिस लाइन में जिला प्रशासन एवं प्रेस प्रतिनिधि के मध्य क्रिकेट का मैच होगा। इसी प्रकार शाम 6:30 बजे शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।