पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस कल

राष्ट्रीय मतदाता दिवस कल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार 25 जनवरी, शनिवार को ‘‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस‘‘ के रूप में जिला स्तर एवं सभी मतदान केन्द्रों पर समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। जिला स्तरीय समारोह कलेक्टर एनएल मीना के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को सुबह 11 बजे अमर शहीद सागरमल गोपा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जैसलमेर में होगा। इसमें नए पंजीकृत मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र वितरण किए जाएंगे, वहीं निर्वाचन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई शपथ दिलाई जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ((एडीएम)) माना राम पटेल ने बताया कि जिले की पोकरण एवं जैसलमेर विधानसभा क्षेत्रों के समस्त मतदान केन्द्रों पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस समारोह के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने जिला स्तरीय समारोह में अधिक से अधिक लोगों को उपस्थित होने का आग्रह किया।