गणतंत्र दिवस पर शुष्क दिवस घोषित
जैसलमेर. राज्य सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, रविवार को शुष्क दिवस घोषित किया है। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोधपुर ने बताया कि शुष्क दिवस में मदिरा/डोडा - पोस्त एवं भांग की समस्त दुकानें बंद रहेगी तथा मदिरा/डोडा पोस्त एवं भांग का क्रय विक्रय नहीं होगा। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त ने शुष्क दिवस की पालना के लिए जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरोधक दल को निर्देश दिए हैं कि वे शुष्क दिवस की पालना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने आबकारी विभाग के अनुज्ञाधारियों को भी निर्देशित किया है कि वे 26 जनवरी को शुष्क दिवस पर अपनी समस्त दुकानें/गोदाम आदि बंद रखेंगे। कहीं पर भी इस दौरान दुकान खुली पाई जाने पर अनुज्ञा पत्र की शर्तों की अवहेलना मानते हुए उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
क्चक्चक्च