- Hindi News
- रोटरी डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस का शुभारंभ आज
रोटरी डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस का शुभारंभ आज
भास्कर न्यूज - जैसलमेर
रोटरी इंटरनेशनल प्रांत 3052 की प्रथम डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस ‘‘स्वर्णिमा’’ का स्वागत समारोह एवं शुभारंभ शुक्रवार शाम 4 बजे बजे विश्वविख्यात सम के रेतीले धोरों पर समारोहपूर्वक आयोजित किया जाएगा।
रोटरी क्लब जैसलमेर स्वर्णनगरी के अध्यक्ष रोटेरियन मयंक भाटिया ने बताया कि रोटरी क्लब जैसलमेर स्वर्णनगरी एवं रोटरी क्लब जालोर के संयुक्त तत्वावधान में 24 से 26 जनवरी तक आयोजित किए जाने वाले इस तीन दिवसीय डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस में देश विदेश के लगभग एक हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे। अध्यक्ष भाटिया ने बताया कि इस कांफ्रेंस से जहां लोग रोटरी की अवधारणा, संगठन तथा उसकी कार्यप्रणाली से रूबरू हो सकेंगे वहीं लोग रोटरी से जुड़कर जीवन बदलने के तरीके को भी सीख पाएंगे।
उन्होंने बताया कि कांफ्रेंस के सफल आयोजन के लिए जहां विभिन्न समितियों एवं उपसमितियों का गठन कर सदस्यों को दायित्व सौंपे गए हैं, वहीं डिस्ट्रिक्ट गर्वनर 3052 रोटेरियन अनिल अग्रवाल तथा कांफ्रें स के सहसंयोजक रोटेरियन विनोद हरितवाल की देख-रेख में व्यवस्थाओं का अवलोकन कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस के सभापति रोटेरियन पीएस.राजावत ने बताया कि तीन दिवसीय ‘‘स्वर्णिमा’’ का विधिवत उद्घाटन समारोह शनिवार 25 जनवरी को सुबह 10:00 बजे स्थानीय होटल गोरबंध पैलेस में आयोजित किया जाएगा। राजावत ने बताया कि उषा अनन्तासुब्रमण्यन सीएमडी. भारतीय महिला बैंक समारोह की मुख्य अतिथि होंगी, वहीं पीडीजी मनोज देसाई तथा पूर्व रोटरी अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रोटेरियन कल्याण बनर्जी समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे। डिस्ट्रिक्ट कांफ्रे ंस के सहसभापति रोटेरियन मोहन पाराशर ने बताया कि कांफ्रेंस को पीडीजी कमल सांघवी तथा डॉ. पवन अग्रवाल भी संबोधित करेंगे। रोटरी क्लब जालोर के अध्यक्ष रोटेरियन सीपी. पुरोहित ने बताया कि 25 जनवरी शाम 7 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कांफ्रेंस स्थल पर किया जाएगा। तीन दिवसीय डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस का समापन रविवार 26 जनवरी को दोपहर 3:30 बजे होगा।