पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क सुरक्षा सप्ताह पर हुए कई आयोजन

सड़क सुरक्षा सप्ताह पर हुए कई आयोजन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 16 से 22 जनवरी तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया। बुधवार को ट्रेफिक नियमों के जानकार निश्चल कुमार व जालम सिंह ने छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क पर चलते समय हमेशा पहले आप की सोच के साथ चले एवं जल्दबाजी न करें। विद्यालय में वर्तमान में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने का औचित्य विषय पर निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में अंकिता भूतड़ा ने प्रथम स्थान, अनिता पंवार ने द्वितीय स्थान तथा मीना राठौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्ट प्रतियोगिता में हस्तु ईणखिया ने प्रथम स्थान, पायल पनपालिया ने द्वितीय तथा ममता खत्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रभारी डॉ. गायत्री पंवार ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें संतोष चारण, अनिता महेचा एवं दरिया बारठ ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सरोज गर्ग ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
क्चक्चक्च