पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 25 जनवरी को मायानगरी से जैसलमेर पहुंचेगी ट्रेन

25 जनवरी को मायानगरी से जैसलमेर पहुंचेगी ट्रेन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस- जैसलमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल 24 जनवरी से प्रारंभ होगी। गाड़ी संख्या 09063 माया नगरी के बांद्रा टर्मिनस से 24 जनवरी को रवाना होकर शनिवार को 12.30 बजे जैसलमेर होगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 19064 जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस जैसलमेर से 25 जनवरी से प्रत्येक शनिवार 18.30 बजे रवाना होकर रविवार 17.35 बजे बांद्रा पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19063 बांद्रा टर्मिनस जैसलमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस से 31 जनवरी से प्रत्येक शुक्रवार 14.35 बजे रवाना होकर शनिवार 13.15 बजे जैसलमेर पहुंचेगी।
पहले थी हॉलिडे स्पेशल
रेल बजट में घोषित बांद्रा टर्मिनस रेल सेवा का विधिवत शुभारंभ जैसलमेर से 25 जनवरी को होगा। इससे पूर्व रेलवे द्वारा दिसम्बर माह में जैसलमेर से बांद्रा टर्मिनस हॉलिडे स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी। डीआरएम राजीव शर्मा ने बताया कि रेलवे द्वारा हॉलिडे स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी। अब इसे विधिवत प्रारंभ किया जा रहा है। हॉलिडे स्पेशल ट्रेन के बंद होने पर पूर्व में कुछ भ्रांतियां भी फैली थी। लेकिन ये ट्रेन 25 जनवरी से ही विधिवत प्रारंभ होगी। हर सप्ताह जैसलमेर से मुंबई का फेरा करेगी।
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
ये गाड़ी दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, भरुच, बड़ोदरा, आनंद, नडियाद, अहमदाबाद, साबरमती, मेहसाना, ऊंझा, पालनपुर, आबूरोड, जवाईबांध, फालना, रानी, मारवाड़, पाली मारवाड़, लूनी, जोधपुर, ओसियां, फलौदी, रामदेवरा एवं भादरिया, लाठी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेल में एक सैकंड एसी, दो थर्ड एसी, 6 स्लीपर, 6 साधारण श्रेणी एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बे होंगे।