- Hindi News
- 17 अवैध कनेक्शन काट पाइप लाइन से निकाली पौधों की जड़ें
17 अवैध कनेक्शन काट पाइप लाइन से निकाली पौधों की जड़ें
पोकरण. जलदाय विभाग की लाठी चाचा पेयजल लाइन से 17 अवैध कनेक्शन काटकर पेयजल सप्लाई में बाधा बनीं जड़ों को निकालकर क्षेत्र की पेयजल सप्लाई को सुचारू किया गया। विभाग के जेईएन रमेश माथुर ने बताया कि इस पेयजल लाइन से अवैध कनेक्शन करने की जानकारी मिलने पर विभाग के कर्मचारी हरिराम पालीवाल, मुकेश पालीवाल तथा ठाकराराम मेघवाल ने 17 अवैध कनेक्शन को काटा तथा लाइन में पेयजल सप्लाई बाधित होने पर लाइन की साफ सफाई की। पाइप लाइन में पौधों की जड़ें जमी हुई थी ।
क्चक्चक्च